Featured

लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बरतें अधिकारीः मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों से कोविड – 19 के सम्बन्ध में अपडेट जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए निर्देश दिए कि जो भी प्रशासन का सहयोग न करे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। होम क्वारान्टाइन रखे गए लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों में यथासंभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता की जाए।

सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति पर लगातार काम चल रहा है। आवश्यक दवाओं का अपेक्षित स्टॉक राज्य सरकार के पास है। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी एवं सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी भी उपस्थित थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button