
education
आशा बाला को पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि
देहरादून। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा आशा बाला असवाल को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना, मध्य प्रदेश के आठवें दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
डॉ. आशा बाला असवाल ने उत्तराखंड के कई कॉलेजों में अध्यापन किया है और विभागाध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र व्यास के मार्गदर्शन में पीएचडी पूरी की।













