By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाला फरण है औषधियों का खजाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Analysis > उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाला फरण है औषधियों का खजाना
Analysis

उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाला फरण है औषधियों का खजाना

Rajesh Pandey
Last updated: February 18, 2017 9:06 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

पारम्परिक औषधि का कोई विपरीत प्रभाव न होने के कारण तथा स्वस्थ जीवन शैली के लिए वर्तमान समय में भी इनका महत्व काफी अधिक बढ़ गया है। अभी भी विकसित देशों में 80 प्रतिशत जनंसख्या पारम्परिक औषधीय ज्ञान पर ही निर्भर करती हैं।

डॉ. राजेंद्र डोभाल, महानिदेशक -UCOST उत्तराखण्ड.

एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में लगभग 25 प्रतिशत औषधियां plant based drugs पर ही निर्भर करती है। भारतीय पारम्परिक औषधीय ज्ञान में Allium की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। Allium जीनस अन्तर्गत लगभग 750 प्रजातियां पाई जाती है, जिसमें से 34 प्रजातियां केवल भारत में ही उपलब्ध हैं। इन्ही में से एक भारत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाये जाने वाला बहुमूल्य पौधा Allium stracheyi जिसको भोटिया, बोक्सा, थारू, कोल्टस, किंन्नौरी तथा जौनसारी लोग ही बहुतायत में औषधि तथा Flavoring agent (तड़का) के रूप में प्रयोग करते है, जिसका अभी भी बहुत कम वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है।

उत्तराखण्ड, दार्जिलिंग, सिक्किम, नेपाल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नेपाल, उत्तरी पाकिस्तान, तिब्बत मे फरण का बहुतायत प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है। यूनानी तथा आयुर्वेदिक औषधि निर्माण मे भी एक मुख्य अवयव के रूप प्रयोग किया जाता है। उत्तराखण्ड के निति माणा घाटी के कुछ स्थानों पर व्यवसायिक रुप से भी उगाई तथा बेची जाती है।

फरण (जम्बू) जिसको गढवाल के कुछ क्षेत्रों में लादो के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखण्ड में फरण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जहाँ सूर्य की पर्याप्त रोशनी हो, आसानी से स्वतः ही उग जाता है। उच्च हिमालयी क्षेत्रां से भोटिया, बोक्सा, थारू, कोल्टस, किंन्नौरी तथा जौनसारी जनजातियां द्वारा फरण को सुखाया जाता है या इसके फूल एकत्रित कर जगह-जगह स्थानीय बाजार में बेचा जाता है। इसका अधिकतर उपयोग केवल तड़का तथा औषधियों के रूप में ही किया जाता है।

पारम्परिक रूप से Allium stracheyi के सम्पूर्ण पौधे में ही औषधीय गुण पाये जाते है। पुरातन काल में वैद्यों द्वारा इसके कन्द को घी में पकाकर हैजा तथा अतिसार के निवारण के लिये प्रयोग किया जाता था तथा कच्चे कंद को सर्दी जुखाम व खासी के निवारण के लिये उपयोग जाता था।

जंगलों से इस बहुमूल्य पौधे के अवैज्ञानिक दोहन की वजह से Red data book of Indian Plants में दर्ज किया गया है। फरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण पौधा है, इसमें सल्फर तत्वो की बहुतायत मात्रा के साथ-साथ Antioxidants, Anti inflammatory तथा Antimicrobial गुण भी पाये जाते हैं। फरण की पत्तियों को Anti inflammatory तथा Analgesic गुणों के लिये ही प्रयोग किया जाता है। वैज्ञानिक अध्ययनो के परिणामस्वरूप यह पाया गया है की फरण मे 61 प्रतिशत inflammation कम करने की क्षमता होती है जो की संस्तुत दवा डाईक्लोफैनेक सोडियम से भी बेहतर पाई जाती है तथा 64.62 प्रतिशत analgesic क्षमता होती है जो एसप्रीन से भी बेहतर होती है।

Kattel एवं Maga 1994 के एक अध्ययन के अनुसार इसमें मौजूद 96 विभन्न रासायनिक अवयवों की पहचान की गयी जिनमें से प्रमुखतः 27 केवल सल्फर अवयव पाये जाते हैं। फरण मे सल्फर तत्वो के विद्यमान होने की वजह से Blood Cholesterol को भी नियंत्रित करता है तथा पाचन क्रिया के लिये Tonic की तरह काम करता है। फरण में बहुत सारे Aromatic अवयव होने के कारण इसको उत्तराखण्ड तथा देश भर में Flavoring Agent के रूप में बहुतायत मांग रहती है। शायद इन्ही महत्वपूर्ण गुणों की वजह से हिमालयी क्षेत्रो के स्थानीय लोगो द्वारा फरण को प्रतिदिन खाने मे प्रयोग किया जाता है क्योंकि पुरातन समय से ही दुर्गम हिमालयी क्षेत्रो में कई तरह के बहुमुल्य पौधों का भण्डार रहा है तथा स्थानीय निवासी इस परिस्थितिकी मे मौजूद Bio-resources का अपनी दिनचर्या मे उपयोग कर ही जीवन यापन करते रहे है।

जहां तक फरण की पोष्टिक गुणवत्ता की बात की जाये तो इसमें प्रोटीन 4.26 प्रतिशत, वसा 0.1 प्रतिशत, फाइबर 79.02 प्रतिशत, कार्बोहाईड्रेट 3.18 प्रतिशत, कैल्शियम 0.8 मिग्रा0, फास्फोरस 0.05 मिग्रा0, मैग्नीशियम 0.82 मिग्रा0 तथा पोटेशियम 0.88 मिग्रा0 तक पाये जाते है।

लगभग 60-70 वर्ष पूर्व फरण उच्च हिमालय में तिब्बत सीमा से जुड़े क्षेत्रों में बहुतायत मात्रा में पाया जाता था तथा तिब्बती लाम्बा, भोटिया द्वारा भारत के विभिन्न स्थानों में मसालें व औषधि के रूप में बेचा जाता था। ता सन् 1961 में चीन युद्ध के बाद भारत- तिब्बत व्यापार बन्द होने के कारण केवल स्थानीय लोगों द्वारा घरेलू बाजार में सीमित क्षेत्रों से दोहन कर बेचा जाता रहा है।

नेपाल में सूखी फरण को 300 से 400 प्रति किग्रा0 तक बेचा जाता है। जबकि शुद्ध रूप से फरण को बाजार मे 1000 से 2500 प्रति किग्रा0 कीमत की दर से बेचा जाता है। The Scitech Journal (2014) एन0सी0 शाह के एक अध्ययन के अनुसार मौसमी Allium stracheyi की बाजार कीमत रूपये 2000 से 2500 प्रति किग्रा0 तक है। वर्तमान में उत्तराखण्ड के कई स्थानीय बाजार में फरण को रूपये 25 से 30 प्रति 10 ग्राम तक बेचा जाता है।

वैसे तो सम्पूर्ण उत्तराखण्ड अपनी जैव विविधता, पारम्परिक औषधीय ज्ञान तथा औषधीय पौधों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। परन्तु अभी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई सारे बहुमूल्य पौधे हैं जिनकी स्थानीय एवं राष्ट्रीय बाजार में ही अच्छी कीमत है। इनका विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन तथा वन विभाग तथा वन पंचायत के समन्वय से संरक्षण व व्यवसायिक खेती के रूप में अपनाये जाने की आवश्यकता है ताकि इस बहुमूल्य सम्पदा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिकी का जरिया बनाया जा सके।

You Might Also Like

सबसे ऊंचा पर्वत
भेड़िये की चाल
विटामिन-ए का भंडार है पूर्वोत्तर का खीरा
मेरी कॉम
उत्तराखंड में ₹1055.57 करोड़ की 600 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
TAGGED:AlliumAllium stracheyiFlavoring agentnewslive24x7.comUttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एकांत
Next Article उत्तराखंड में स्टडीः क्यों नरभक्षी बन रहे बाघ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?