- 650 से अधिक सीटें प्रशिक्षण में रहेगी उपलब्ध
- 15 से 45 आयु वाले युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण
- बालिकाओं के लिए निशुल्क आवास की व्यवस्था भी उपलब्ध
देहरादून, 26 नवंबर, 2026ः उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी एवं तकनीकी क्षेत्रों में शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से बेहतर रोजगार का अवसर प्रदान कर रहा है। उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4.0 के अंतर्गत 15 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियों को तीन से चार माह का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। साथ ही, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों के लिए निःशुल्क आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन की नोडल अधिकारी विनीता बडोनी ने बताया, युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थानों में 650 से अधिक प्रशिक्षण सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
गढ़ी कैंट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), देहरादून में हाउसकीपिंग असिस्टेंट के लिए 150 तथा फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के लिए 350 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
वहीं, सहसपुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 12वीं पास एवं आईटीआई योग्यताधारी युवक-युवतियों के लिए सोलर पीवी इंस्टॉलर (इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट मैकेनिस्ट (आयरन एंड स्टील) के 40-40 सीटों के बैच संचालित किए जाएंगे।
दून विश्वविद्यालय में 12वीं पास 100 छात्र-छात्राओं के लिए सप्लाई चेन एग्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण उपलब्ध है।
इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ ही प्लेसमेंट के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
हॉस्पिटैलिटी कोर्स के लिए 9410394201, सप्लाई चेन कोर्सेज के लिए 7618 222 334 और संचालित टेक्निकल कोर्सेज के लिए 9870 835 117 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।





