उत्तराखंड शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, जानिए-किन ब्लॉकों में मिली तैनाती 

Rajesh Pandey
Uttarakhand primary teacher counseling

देहरादून, 01 अक्टूबर 2026ः विद्यालयी शिक्षा विभाग को 24 नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विकासखंडों में प्रथम तैनाती दी गई है।

क्र.सं.उप शिक्षा अधिकारी का नामजनपदविकासखंड 
1बिनीता रावतपौड़ीद्वारीखाल
2राज कुमार सिंह डसीलापौड़ीबीरोंखाल
3भावना चाहलपौड़ीजयहरीखाल
4कुणाल सिंहपौड़ीपाबौं
5शुभम गुप्तापौड़ीखिर्सू
6मनीष मोहन नेगीपौड़ीयमकेश्वर
7राजेश परमारपौड़ीथलीसैण
8दीपक लखेड़ापौड़ीएकेश्वर
9उमेश चंद्र सुयालपौड़ीकल्जीखाल
10दिव्या जोशीटिहरीदेवप्रयाग
11आशुतोष राणाटिहरीजाखणीधार
12आयुष बन्धानीटिहरीप्रतापनगर
13समीक्षा उनियालटिहरीथौलधार
14राविन्सअल्मोड़ासल्ट
15अमित राणाअल्मोड़ालमगड़ा
16मनोज सिंहअल्मोड़ाभिकियासैंण
17राहुल सिंह रैंसवालपिथौरागढ़कनालीछीना
18बलवन्त नाथपिथौरागढ़मूनाकोट
19योगेन्द्र कुमार शर्मापिथौरागढ़मुनस्यारी
20प्रवीण दिगारीनैनीतालओखलकाण्डा
21परवीन अजहरनैनीतालरामगढ़
22अंशिका बिष्टचमोलीनंदानगर
23रूबी नेगीचमोलीनारायणबगढ़
24राजन सिंह ठाकुरउत्तरकाशीपुरोला

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोक सेवा आयोग के माध्यम से कुल 48 उप शिक्षा अधिकारियों का चयन हुआ है, जो कि विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणरत हैं। प्रथम चरण में इनमें से 24 उप शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में प्रथम तैनाती दी गई है। प्रशिक्षणरत शेष उप शिक्षा अधिकारियों को भी शीघ्र तैनाती दी जाएगी।

“प्रथम चरण में शिक्षा विभाग के 24 उप शिक्षा अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में प्रथम तैनाती दी गई है। शीघ्र ही शेष अधिकारियों को भी तैनाती प्रदान की जाएगी। नये उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी और अधिक सुधार होगा। इससे विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी और इसका सीधा लाभ प्रदेश के नौनिहालों को मिलेगा।”
-डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *