Eye Donation Awareness Rally Srinagar Medical College: छात्रों ने लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

Rajesh Pandey

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल तक निकाली जनजागरूकता रैली

Eye Donation Awareness Rally Srinagar Medical College: श्रीनगर, 27 अगस्त, 2026ः नेत्रदान पखवाड़े के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमबीबीएस छात्रों ने गुरुवार को रैली निकालकर लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। मेडिकल कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली बेस अस्पताल तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने जागरूकता संदेश पोस्टर लेकर लोगों से नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की।

Eye Donation Awareness Rally Srinagar Medical College: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत के निर्देशन में नेत्र रोग विभाग एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नेत्रदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा समाज के प्रति इसके योगदान की जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक एवं नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ. एएन पांडेय ने कहा, नेत्रदान महादान है। नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। समाज में नेत्रदान को लेकर अभी भी कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए लगातार जागरूकता जरूरी है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Eye Donation Awareness Rally Srinagar Medical College: कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा, नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली का उद्देश्य संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ने से जरूरतमंद लोगों को दृष्टि का लाभ मिल सकता है।

रैली के दौरान एमबीबीएस छात्रों ने लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी दी और समाज के प्रत्येक वर्ग से इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। छात्रों ने कहा कि नेत्रदान केवल एक व्यक्ति की जिंदगी में रोशनी नहीं लाता, बल्कि यह समाज में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश भी देता है। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. जिज्ञासा, डॉ. सुस्मित, डॉ. श्वेता सहित मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *