Base Hospital Srinagar Garhwal ultrasound facility: बेस चिकित्सालय श्रीनगर में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा,

Rajesh Pandey

मरीजों को अब एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी जांचों की सुविधा

सरकारी दरों पर होंगे सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड, मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी निजी केंद्रों की दौड़

Base Hospital Srinagar Garhwal ultrasound facility: श्रीनगर गढ़वाल, 03 अगस्त, 2026ः हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय बेस चिकित्सालय, श्रीनगर में सोमवार से अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को सभी प्रकार की अल्ट्रासाउंड जांच अस्पताल में ही सरकारी निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध होगी। इससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें जांच के लिए निजी केंद्रों या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

Base Hospital Srinagar Garhwal ultrasound facility: अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.एन. पांडेय और नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनिता आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

Base Hospital Srinagar Garhwal ultrasound facility: प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा, डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि ओपीडी से आने वाले प्रत्येक मरीज का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही सरकारी दरों के अनुसार किया जाएगा, जिससे मरीजों का समय और धन दोनों की बचत होगी। मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जाएगा।

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनिता आर्य ने बताया, अस्पताल में अब सामान्य से लेकर विशेष प्रकार की सभी अल्ट्रासाउंड जांचें की जाएंगी। उनका उद्देश्य गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल में अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने पर मरीजों और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया। उनका कहना था कि अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, धन और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *