
Waymo Waze pothole detection: देहरादून, 10 अप्रैल, 2026ः उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और हर साल मानसून व भूस्खलन के कारण खराब होने वाली सड़कों के लिए तकनीक की दुनिया से एक बड़ी राहत भरी खबर आ रही है। अमेरिका में प्राइवेट वाहन कंपनी Waymo ( गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का हिस्सा है) और क्राउडसोर्स्ड नेविगेशन ऐप Waze एक विशेष प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो सफर के दौरान चालकों एवं यात्रियों को सड़कों पर गड्ढों और अन्य मुसीबतों का पता लगाने में मदद करता है। इस तकनीक के सक्रिय होने पर पर्यटकों और चालकों के मोबाइल फोन पर गड्ढों और खराब सड़क के बारे में रियल टाइम संकेत मिल जाएगा।
Waymo Waze pothole detection: उत्तराखंड के संदर्भ में देखा जाए तो यह तकनीक दुर्घटनाओं के साथ किसी स्थान विशेष पर सड़क बंद होने की स्थिति में सूचना देकर काफी हद तक दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और गाड़ियों को जाम में फंसने से रोक सकती है। राज्य के चारधाम मार्ग हों या कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाले पर्वतीय रास्ते, अक्सर मोड़ पर अचानक आए गड्ढे या भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो जाती हैं, जिससे बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है।
अमेरिका में कैसे काम कर रहा यह सिस्टम?
Waymo Waze pothole detection: वेमो की स्वायत्त गाड़ियाँ सड़क पर चलते समय अपनी ‘सेंसर तकनीक’ (Lidar और Sensors) से गड्ढों को महसूस करती हैं। यह डेटा ‘Waze for Cities’ प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे चालकों के मोबाइल तक पहुँचता है। यदि कहीं पहाड़ दरकने से सड़क बंद है, तो यह तकनीक समय रहते सूचना दे सकती है, जिससे ट्रैफिक को पहले ही डायवर्ट किया जा सकेगा।
पर्यटन और चारधाम यात्रा के लिए वरदान हो सकती है तकनीक
हर साल लाखों की संख्या में बाहरी राज्यों के पर्यटक उत्तराखंड आते हैं, जिन्हें यहाँ के घुमावदार रास्तों और खराब पैच का अंदाजा नहीं होता। यह डिजिटल अलर्ट उन ड्राइवरों के लिए किसी ‘गाइड’ से कम नहीं होगा। उदाहरण के लिए, यदि ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कहीं सड़क खराब है, तो मोबाइल पर मिलने वाला ‘रियल टाइम संकेत’ गाड़ी की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
यह डेटा न केवल चालकों के लिए, बल्कि विभाग के लिए भी उपयोगी होगा। विभाग को सीधे तौर पर पता चल जाएगा कि किस जिले के कौन से पैच पर सबसे ज्यादा गड्ढे हैं, जिससे शिकायतों का इंतजार किए बिना ही मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकेगा।
हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी अमेरिका के प्रमुख शहरों में शुरू हो रहा है। हमारा मानना है कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पहाड़ी राज्यों में इसका सफल क्रियान्वयन ‘जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य को पाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है। अब वह दिन दूर नहीं जब तकनीक की मदद से पहाड़ का सफर और भी सुखद और सुरक्षित होगा।







