एफटीवी एशियन फैशन टूरः एम्पावर सोसाइटी के सहयोग से पारंपरिक पहनावे की झलक

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

एफटीवी एशियन फैशन टूर (FTV Asian Fashion Tour) में मॉडल्स ने गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार आदि के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पहनावे को प्रदर्शित किया। फैशन शो की दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने फैशन शो में सांस्कृतिक गतिविधियों की काफी सराहना की।

देहरादून में एशियन फैशन टूर के एनजीओ पार्टनर एम्पावर सोसाइटी, देहरादून (Empower Society, Dehradun) के सचिव मोनीदीपा सरमा ने बताया, फैशन शो देहरादून के कई स्पाट्स पर आयोजित किया गया। उत्तराखंड के पारंपरिक पहनावे के लिए Indigenous & Tribal Show प्रदर्शित किया गया। फैशन टूर के एक अन्य एनजीओ पार्टनर विकास फाउंडेशन और एम्पावर सोसाइटी ने इस थीम को स्पान्सर्ड किया है।

एम्पावर सोसाइटी की सचिव मोनीदीपा सरमा के अनुसार, फैशन शो के लिए वस्त्र विशेष तौर पर चमोली, रुद्रप्रयाग, चकराता और बागेश्वर में तैयार कराए गए। इनको स्थानीय लोगों ने डिजाइन किया था।

उन्होंने बताया कि एशिया फैशन टूर में पहली बार स्थानीय पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पहनावे को शामिल करने की छोटी सी पहल की गई है। सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध उत्तराखंड में ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे।

उन्होंने बताया, एम्पावर सोसाइटी वर्षों से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित गांवों में स्थानीय संसाधनों पर आजीविका के स्रोत विकसित करने, विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *