By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड का लाल चावलः पौष्टिकता का जवाब नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Analysis > उत्तराखंड का लाल चावलः पौष्टिकता का जवाब नहीं
Analysis

उत्तराखंड का लाल चावलः पौष्टिकता का जवाब नहीं

Rajesh Pandey
Last updated: March 1, 2017 10:57 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

सामान्यतः चावल तो विश्व प्रसिद्ध है ही तथा सम्पूर्ण विश्व में चावल की बहुत सारी प्रजातियों को व्यवसायिक रूप से उगाया जाता है। जहां तक चावल उत्पादन में भारत की बात की जाए तो लगभग एक तिहाई जनसंख्या चावल के व्यवसायिक उत्पादन पर निर्भर करती है।

डॉ. राजेंद्र डोभाल, महानिदेशक -UCOST उत्तराखण्ड.

हिमालयी राज्यों तथा बिहार, झारखण्ड, तमिलनाडु तथा केरल में कुछ पारम्परिक प्राचीन चावल की प्रजातियां आज भी मौजूद हैं, जिनको स्थानीय लोग आज भी उगाते हैं व उपयोग करते हैं। इन्ही में से एक बहुमूल्य प्रजाति लाल चावल है, जिसकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग रहती है। जहां तक रंगीन (Pigmented) चावल की बात की जाय तो भारत के विभिन्न राज्यों में विभिन्न रंग के चावल जैसे कि हरा, बैंगनी, भूरा तथा लाल चावल आदि उत्पादन किया जाता है साथ ही उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में लाल चावल का उत्पादन किया जाता है। उत्तराखण्ड के पुरोला में लाल चावल की पारम्परिक खेती की जाती है जिसको स्थानीय बाजार तथा कई देशो में खूब मांग रहती है। विश्व में दक्षिणी एशिया में Pigmented चावल पारम्परिक रूप से उगाया जाता है। तमिलनाडु तथा केरल में लाल चावल को उमा के नाम से जाना जाता है।

कुछ वर्ष पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय चावल वर्ष मनाया गया। वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व में करोड़ो लोग जीवनयापन तथा मुख्य खाद्य शैली मे चावल का उपयोग करते है। विश्व में अनाज उत्पादन तथा गरीबी व भुखमरी मिटाने में चावल का मुख्य योगदान रहा है। आज विश्वभर में चावल की असंख्य High yielding Varieties (HYV) मौजूद है जिसमें सफेद (Polished) चावल मुख्यतः विश्वभर में खाने में प्रयुक्त होता है, जबकि कई वैज्ञानिक अध्ययनो में यह बताया गया है की Polished चावल पौष्टिकता की दृष्टि से लाल चावल की अपेक्षा कम लाभदायक है क्योंकि कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व Polishing प्रक्रिया के दौरान नष्ट हो जाते है।

चावल से protecting Pericarp के नष्ट होने से लगभग 29 प्रतिशत प्रोटीन, 79 प्रतिशत वसा तथा 67 प्रतिशत लौह तथा 67 प्रतिशत विटामिन B3, 80 प्रतिशत विटामिन B1, 90 प्रतिशत विटामिन B6 तथा All Dietary fiber भी नष्ट हो जाते है जबकि लाल चावल में Pigmented protecting Pericarp के मौजूद होने से सभी विटामिन्स, मिनरल्स तथा पोषक तत्व पूर्णत विद्यमान रहते हैं। लाल चावल में सबसे महत्वपूर्ण Rice bran ही है जो पोष्टिक एवं औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जहां तक लाल चावल तथा सफेद (Polished) चावल को पौष्टिकता की दृष्टि से तुलनात्मक विश्लेषण किया जाय तो सफेद चावल में प्रोटीन 6.8ग्राम/100ग्राम, लौह 1.2 मिग्रा/100 ग्राम, जिंक 0.5 मिग्रा/100ग्राम, फाईवर 0.6 ग्राम/100 ग्राम, जबकि लाल चावल में प्रोटीन 7.0 ग्राम/100 ग्राम फाइबर 2 ग्राम/100 ग्राम, लौह 5.5 मिग्रा/100 ग्राम तथा जिंक 3.3 मिग्रा/100 ग्राम तक पाए जाते हैं।  

प्राचीन ग्रन्थ चरक संहिता में भी लाल चावल का उल्लेख पाया जाता है जिसमें लाल चावल को रोग प्रतिरोधक के साथ-साथ पौष्टिक बताया गया है। पौष्टिक तथा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ लाल चावल में विपरीत वातावरण में भी उत्पादन देने कि क्षमता होती है। यह कमजोर मिटटी, कम या ज्यादा पानी तथा पहाड़ी ढालूदार आसिंचित खेतो में भी उत्पादित किया जा सकता है। लाल चावल में मौजूद गुणों के कारण ही वर्तमान में भी उच्च गुणवत्ता युक्त प्रजातियां के विकास के लिए Breeding तथा Genetic improvement के लिए लाल चावल का प्रयोग किया जाता है। विश्वभर में हुए कुछ ही अध्ययनों में लाल चावल का वैज्ञानिक विश्लेषण होने के प्रमाण मिले है जबकि लाल चावल antioxidant, Arteriosclerosis-Preventive तथा Anticancer के निवारण के लिए अच्छी क्षमता रखता है।

सर्वप्रथम सबसे प्राचीन लाल चावल जापान में लगभग 300 BC YAYOI काल में एक प्रमुख जापानी डिश, जो विशेष अवसरों पर बनाई जाती थी, में होने के प्रमाण मिले है। जापानी सरकार द्वारा वर्ष 2007 में Oryza oil and Fat Chemical Co. Ltd. के सौजन्य से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के सहयोग हेतु प्राचीन लाल चावल का (Red Rice) एक परियोजना “application of Pigmental Compounds ancient rice in prevention and remedy of metabolic syndromes” में विस्तृत अध्ययन किया गया। उपरोक्त अध्ययन के दौरान लाल चावल में मौजूद polyphenol तथा procyanidine का anti dyslipidemic गुण पाये जाते है और इसी वजह से लाल चावल metabolic syndrome तथा विभिन्न स्वास्थ्य उत्पादों के लिए प्रयुक्त होता है जो कि Dyslipidemia तथा Hyperglycemia में लाभदायक पाये जाते है। लाल चावल metabolic syndrome जैसे पेट में वसा का जमाव, Hypertension, Hyperglycemia तथा hyper triglyceridemia में बेहतर पाये जाता है। लाल चावल के प्रयोग से यकृत तथा खून में triglyceride कि मात्रा काफी निम्न स्तर पर पाई गई है। लाल चावल कि antoxidative प्रभाव 170µg/मिग्रा0 तथा 64µg/मिग्रा0 पाये गये है।

उत्तराखण्ड के अलावा छत्तीसगढ तथा झारखण्ड में भी लाल चावल का प्रयोग किया जाता है। जिसको स्थानीय भाषा में भामा के नाम से जाना जाता है। इन्ही राज्यों मे एक सामाजिक अध्ययन के दौरान यह पाया गया कि लाल चावल का पानी (Starchy water- mar) भी काफी लाभदायक होता है। इसके उपयोग से पूरे दिनभर ताजगी के साथ-साथ ऊर्जावान भी महसूस करते है तथा लम्बे समय तक कार्य करने के बावजूद भी प्यास नहीं लगती है। लाल चावल अन्य पोष्टिक गुणों को साथ-साथ Type-2 मधुमेह sensitivity के लिये भी लाभदायक पाया जाता है। लाल चावल में जो रंगीन तत्व (Pigment) Anthocyanin पाया जाता है वह फल और सब्जियों में भी पाया जाता है। वह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के साथ-साथ Inflammation को भी कम करता है।

आज भी देश के कई राज्यों जैसे हिमाचल में रक्तचाप तथा बुखार के निवारण के लाल चावल का प्रयोग किया जाता है तथा तमिलनाडु में महिलायें दूध बढाने के लिए लाल चावल लाभदायक मानती है। उत्तर प्रदेश में ल्यूकोरिया व Abortion Complications, जबकि कर्नाटक में टॉनिक के रूप में प्रयोग किया जाता है।

आज विश्वभर में सफेद (Polished) चावल की धूम मची हुई है जबकि स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण लाल चावल को इतना महत्व नहीं मिला है। वर्तमान में भी भारत में स्थानीय बाजार में लाल चावल 50 रूपये/किग्रा तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैविक लाल चावल 250/किग्रा तक बेचा जाता है। यदि उत्तराखण्ड के सिंचित तथा असिंचित दशा में मोटे धान की जगह पर यदि लाल चावल को व्यवसायिक रूप से उत्पादित किया जाय तो यह राज्य में बेहतर अर्थिकी का स्रोत बन सकता है।

You Might Also Like

गैरसैण बनेगी ई-विधानसभा : मुख्यमंत्री
बाली जात्रा महोत्सव
Livelihood & Women Empowerment VKSA 2025: ICAR-IISWC ने दिया आजीविका संसाधनों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
Ayushman Yojana: स्वास्थ्य मंत्री ने संभ्रांत लोगों से की यह अपील
इंटीग्रेटेड फार्मिंगः सिमलास ग्रांट में आकर देखिए स्वरोजगार की राह
TAGGED:Abortion ComplicationsHigh yielding VarietiesInflammationnewslive24x7.comPigmentedprotecting PericarpRed riceRice bransensitivityStarchy water- marUttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड में जन्नतः ट्रेकिंग के लिए चले आइए चाईशिल
Next Article तीलू रौतेली के रणक्षेत्र में उनकी प्रतिमाओं का सम्मान नहीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?