FeaturedhealthNews

AIIMS Rishikesh में अब ’लीवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक’ की भी सुविधा

प्रत्येक मंगलवार को दोपहर बाद चलेगी ओपीडी

ऋषिकेश l लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत वाले मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए अब एम्स ऋषिकेश में एक विशेष ओपीडी संचालित होगी। इसे लीवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक नाम दिया गया है। यह ओपीडी प्रत्येक मंगलवार को अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाते हुए एम्स ऋषिकेश ने नए वर्ष पर एक नया क्लीनिक शुरू किया है।

मेडिकल गेस्ट्रोएंट्रोलाॅजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस ओपीडी में विशेषतौर से उन मरीजों को देखा जाएगा, जिनका लीवर खराब है और जिन्हें निकट भविष्य में लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है।

गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी विभागाध्यक्ष डाॅ. रोहित गुप्ता ने बताया कि संस्थान की निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के प्रयासों से निकट भविष्य में लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी एम्स में शुरू होने जा रही है। इसे देखते हुए ऐसे रोगी जिन्हें लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता पड़ रही है, वह इस ओपीडी का लाभ उठा सकते हैं।

सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी विभाग के प्रमुख डाॅ. निर्झर राकेश ने बताया कि लीवर ट्रांसप्लांट ओपीडी द्वारा संबन्धित रोगी का प्रारंभिक मूल्यांकन कर लीवर ट्रांसप्लांट हेतु आवश्यक परामर्श, प्री-ट्रांसप्लांट मूल्यांकन और पोस्ट-ट्रांसप्लांट प्रबंधन के लिए एक समर्पित मंच प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एम्स में पेट रोग से संबंधित समस्या वाले रोगियों के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी की ओपीडी तथा प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी विभाग की ओपीडी और प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से फैटी लीवर क्लिनिक पूर्व से ही संचालित है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button