ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

हरीश रावत का विधानसभा भवन के सामने कल होने वाला सांकेतिक धरना स्थगित

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 9 दिसंबर को विधानसभा भवन के सामने प्रस्तावित सांकेतिक धरना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा- सीडीएस बिपिन रावत जी के हेलीकॉप्टर के साथ हृदय विदारक दुर्घटना को देखते हुए मैंने कल 9 दिसंबर, 2021 को विधानसभा के सम्मुख अपना सांकेतिक धरना और काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का कार्यक्रम था, उसे स्थगित कर दिया है।
यह राज्य सरकार द्वारा गैरसैंण को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने और राज्य के अंदर अंधाधुंध खनन किए जाने के विरोध में किया जाना था। इस कार्यक्रम को कब किया जाएगा, मैं इसकी तिथि बाद में आप सबके साथ साझा करूंगा।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button