By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: अल्ज़ाइमर रोग के प्रभावी उपचार के लिए नई दवा की ओर बढ़े कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > अल्ज़ाइमर रोग के प्रभावी उपचार के लिए नई दवा की ओर बढ़े कदम
FeaturedhealthNewsstudy

अल्ज़ाइमर रोग के प्रभावी उपचार के लिए नई दवा की ओर बढ़े कदम

Rajesh Pandey
Last updated: October 25, 2024 8:13 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। 25 अक्तूबर 2024

देश के वैज्ञानिकों ने अल्ज़ाइमर रोग (Alzheimer’s disease) के उपचार के लिए नए अणुओं की खोज की है। यह एक महत्वपूर्ण खोज है, जो अल्जाइमर रोग के इलाज की दवा बनाने में कारगर साबित होगी। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे गैर-विषाक्त अणु को बनाया है, जो अल्जाइमर रोग से बचाव में सहायक साबित होगा।

अल्ज़ाइमर रोग के बारे में

न्यूरॉन मस्तिष्क में विशेष कोशिकाएं होती हैं, जो तंत्रिका तंत्र बनाती हैं। तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क और शरीर के शेष भागों के बीच संचार का कार्य करता है। अल्ज़ाइमर रोग (एडी) इस संचार को बाधित करता है, जिससे सीखने और याददाश्त में बाधाएं आती हैं और अनुकूली व्यवहार में बदलाव होता है। अल्ज़ाइमर रोग कुछ हार्मोन में असंतुलन के कारण होता है।

अल्ज़ाइमर रोग डिमेंशिया का सबसे आम स्वरूप है और यह सभी डिमेंशिया मामलों का लगभग 75 प्रतिशत है।

दुनिया भर में डिमेंशिया से पीड़ित लगभग 55 मिलियन लोगों में से 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत को अल्ज़ाइमर रोग होने की आशंका है।

यह रोग सबसे अधिक 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करता है।

इसके कारणों में मुख्य रूप से उम्र से संबंधित मस्तिष्क परिवर्तन और आनुवंशिक, पर्यावरणीय और जीवनशैली कारक शामिल हैं।

उपचार डिमेंशिया को धीमा करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में सक्षम हो सकता है, लेकिन ये स्थितियाँ प्रगतिशील हैं और समय के साथ बीमारी के लक्षण बिगड़ते जाते हैं।

उपलब्ध उपचार

वर्तमान में अल्ज़ाइमर रोग को ठीक करने के लिए उपलब्ध उपचार विकल्प एक एन- मिथाइल- डी- एस्पार्टेट रिसेप्टर प्रतिपक्षी (मेमेंटाइन) और तीन एंटी-कोलिनेस्टरेज़ दवाओं (डोनेपेज़िल, रिवास्टिग्माइन, गैलेंटामाइन) तक सीमित हैं। लेकिन, स्वीकृत एंटी-कोलिनेस्टरेज़ दवाएँ अल्पकालिक लाभ और गंभीर दुष्प्रभावों की सीमाओं से ग्रस्त हैं, जो उनके नैदानिक ​​अनुप्रयोगों को प्रतिबंधित करती हैं।

क्या नया हुआ

हाल ही में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान, पुणे के अगरकर शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. प्रसाद कुलकर्णी और डॉ. विनोद उगले (एसईआरबी टीएआरई फेलो) ने नए अणु उत्पन्न करने में सफलता प्राप्त की है।

इन अणुओं की शक्ति और साइटोटॉक्सिसिटी का आकलन करने के लिए इन-विट्रो स्क्रीनिंग विधियों का उपयोग किया गया।

विकसित अणु गैर-विषाक्त और कोलिनेस्टरेज़ एंजाइमों के खिलाफ प्रभावी पाए गए।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2068160

You Might Also Like

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू
Web Presence: The Key to Unlocking Business Growth
कल से कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का पहला चरण शुरू, 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को लगेगी
जेनरेटिव एआई क्या है और यह कैसे काम करता है
कोषागार अधिकारी के नाम से आ रहीं फर्जी फोन कॉल, हो जाइए सावधान!
TAGGED:Agharkar Research Institute PuneAlzheimer's disease (AD)
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पीजी की 26 सीटों के लिए एनएमसी को प्रस्ताव भेजेगा
Next Article चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ. धन सिंह रावत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?