Sign In
  • U.S.
  • International
  • Canada
  • Espau00f1ola
NEWSLIVE24x7
  • Home
  • World
  • Technology
    • Check out more:
    • Fashion
    • Travel
    • Business
    • National News
    • World
  • Posts
    • Post Layouts
    • Gallery Layouts
    • Video Layouts
    • Audio Layouts
    • Post Sidebar
    • Review
      • User Rating
    • Content Features
    • Table of Contents
  • Pages
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: रुद्राक्ष समूह की एक नई प्रजाति सहित आठ नई वनस्पतियां खोजीं
Share
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > रुद्राक्ष समूह की एक नई प्रजाति सहित आठ नई वनस्पतियां खोजीं
current AffairsenvironmentFeaturedSciencestudy

रुद्राक्ष समूह की एक नई प्रजाति सहित आठ नई वनस्पतियां खोजीं

Rajesh Pandey
Last updated: November 2, 2021 11:21 am
Rajesh Pandey
Share
फोटो- इंडिया साइंस वायर
SHARE

इंडिया साइंस वायर

एनबीआरआई के वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी घाट में पिछले वर्ष आठ नई वनस्पति प्रजातियों का पता लगाया है। इसके साथ ही भारत से पहली बार नये भौगोलिक रिकॉर्ड के रूप में 26 प्रजातियों को खोजा गया है। यह जानकारी हाल में सीएसआईआर-एनबीआरआई के स्थापना दिवस पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस.के. बारिक ने दी है।

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की लखनऊ स्थित प्रयोगशाला राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) को वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए जाना जाता है।

सीएसआईआर-एनबीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शरद श्रीवास्तव ने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई इन नई प्रजातियों में लाइकेन की प्रजाति क्रेटिरिया रुब्रम, हराईला उप्रेतियाना एवं मारिओस्पोरा हिमालएंसिस, अग्रोस्टिस जीनस की एक नई प्रजाति अग्रोस्टिस बारीकी, जिरेनियम जीनस की एक तीन नई प्रजातियाँ जिरेनियम एडोनियानम, जिरेनियम जैनी, जिरेनियम लाहुलेंस और एलाओकार्पस जीनस की एक नई प्रजाति एलाओकार्पस गाडगिलाई शामिल हैं।

लाइकेन की प्रजाति क्रेटिरिया रुब्रम असम के नगोन जिले के कोमोरकता रिज़र्व फारेस्ट से खोजी गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस प्रजाति में पहली बार ईंट जैसे लाल रंग का थैलस देखा गया, जिसकी रासायनिक पहचान होना बाकी है। क्रेटिरिया जाति की कुल 20 प्रजातियाँ अभी तक ज्ञात हो चुकी है।

हराईला उप्रेतियाना को जम्मू के नट्टा टॉप में समुद्र तल से 2440 मीटर की ऊँचाई से खोजा गया है।

वहीं, मारिओस्पोरा हिमालएंसिस की पहचान अनंतनाग एवं पहलगाम के पर्वतीय क्षेत्रों में समुद्र तल से 2240 मीटर की ऊँचाई से प्राप्त वनस्पति संग्रह से की गई है।

अग्रोस्टिस जीनस की एक नई प्रजाति अग्रोस्टिस बारीकी को पश्चिमी हिमालय से खोजा गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में भारत में हिमालय क्षेत्र में इस जीनस की कुल 16 प्रजातियों के साथ सबसे ज्यादा विविधिता पाई जाती है।

लद्दाख में कारगिल क्षेत्र एवं हिमाचल प्रदेश में पुष्पीय सर्वेक्षण में जिरेनियम जीनस की तीन नई प्रजातियाँ जिरेनियम एडोनियानम, जिरेनियम जैनी, जिरेनियम लाहुलेंस को खोजा गया है।

ध्रुवीय एवं शुष्क रेगिस्तानों और कम ऊंचाई वाले उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों को छोड़कर जिरेनियम जीनस 325 प्रजातियों के साथ लगभग हर महाद्वीप और पारिस्थितिकी तंत्र में पाया जाता है।

जिरेनियम पौधे का उपयोग मुख्य रूप से सगंध तेल बनाने में होता है। इस तेल का उपयोग औषधीय एवं कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जाता है। इसके साथ-साथ जिरेनियम का सजावटी पौधे के रूप में भी बहुतायत में उपयोग किया जाता है।

एलाओकार्पस जीनस की एक नई प्रजाति एलाओकार्पस गाडगिलाई को पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग से खोजा गया है। यह एलाओकार्पसी समूह का लगभग 600 प्रजातियों का सबसे बड़ा जीनस है। रुद्राक्ष का पेड़ इसी समूह से संबंधित है।

सीएसआईआर-एनबीआरआई में एरिया कोऑर्डिनेटर, प्लांट डायवर्सिटी, सिस्टैमेटिक्स एंड हर्बेरियम डिविजन के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. टीएस राणा ने बताया कि “नई वनस्पति प्रजातियों का पाया जाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पहले पूरे विश्व में इनके बारे में कहीं जानकारी मौजूद नहीं थी।

कई बार किसी पौधे की उप-जातियाँ देखने में एक जैसी हो सकती हैं। लेकिन, ऐसी वनस्पति प्रजातियों के भौतिक एवं रासायनिक लक्षणों के गहन अध्ययन से उनके भिन्न गुणों का पता चलता है और उनकी पहचान नई प्रजाति के रूप में होती है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की ज्यादातर प्रजातियाँ पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी घाट और हिमालय के जैव विविधता बहुल क्षेत्रों से पाई जाती हैं।

सीएसआईआर-एनबीआरआई द्वारा जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि संस्थान ने गत वर्ष पादप विज्ञान से संबंधित कुल 132 परियोजनाओं पर अनुसंधान एवं विकास कार्य को आगे बढ़ाया है। इनमें 45 नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

इन परियोजनाओं में कॉटन मिशन एवं फ्लोरीकल्चर मिशन प्रमुखता से शामिल हैं। कॉटन मिशन का उद्देश्य कपास की खेती को प्रोत्साहित करना और फ्लोरीकल्चर मिशन का उद्देश्य देश के 21 प्रदेशो में पुष्प कृषि को बढ़ावा देना है।

इस संस्थान द्वारा संचालित अन्य परियोजनाओं में भारत के विलुप्त होने वाले पौधों के संरक्षण, भांग तथा अफीम में मेटाबोलाइट आनुवंशिकी, कृषि विज्ञान, चयापचय और भारतीय कमल के जीनोमिक्स पर नई बहु-प्रयोगशाला परियोजनाएं (एमएलपी) शामिल हैं।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:Cotton Mission and Floriculture MissionCouncil of Scientific and Industrial Research (CSIR)CSIR-NBRIHimalayan regionIndia Science WireNBRI scientistsNortheast India and the Western GhatsThe National Botanical Research Institute (NBRI)
Share This Article
Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article कबीले में चुनाव-3ः बड़बोले महाराज ने बगावत नहीं, सियासत की है
Next Article कबीले में चुनाव-4ः बड़े महाराज की भट्टी पर पानी फेंक गए बड़कू महाराज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

The Best Wireless Gaming Headsets in This Year

As for quality, the HS80's provided clear-cut sound with adequate bass and a slight emphasis on the mid-range, making those…

4.8 out of 5Good
5 Tips for Charging an Electric Vehicle More Easily

Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing…

4 Min Read
Google Must Allow Developers to Use Other Payment Systems

Modern technology has become a total phenomenon for civilization, the defining force…

4 Min Read

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

CareerFeaturedUttarakhand

देखें कैलेंडर, इस साल कब-कब होंगी UKSSSC की भर्ती परीक्षाएं

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस साल 2022 की परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग की…

1 Min Read
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

सीएम धामी ने उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री के सामने रखीं ये मांगें

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने…

3 Min Read
Featuredhealth

दांतों की नलिकाओं में मौजूद बैक्टीरिया को मारेंगे नैनो रोबोट

इंडिया साइंस वायर चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करके विकसित किए गए नैनो-आकार के रोबोट अब दंत नलिकाओं के अंदर बैक्टीरिया…

5 Min Read

डोईवालाः भाजपा आगे चल रही, सात प्रत्याशियों को पीछे कर दिया नोटा ने

Uttarakhand-Doiwala Result Status O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes 1 GAURAV (GINNI) Indian National…

1 Min Read
NEWSLIVE24x7

News

  • World
  • Advertise

Technology

  • Innovate
  • Gadget
  • PC hardware
  • Review
  • Software

Health

  • Medicine
  • Children
  • Coronavirus
  • Nutrition
  • Disease

Culture

  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos

More

  • Fashion
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • health

Subscribe

  • Home Delivery
  • Digital Subscription
  • Games
  • Cooking
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?