
News
Srinagar Base Hospital Cardio OPD: बेस अस्पताल में आठ अप्रैल (बुधवार) को विशेष कार्डियो ओपीडी
Srinagar Base Hospital Cardio OPD: श्रीनगर (गढ़वाल), 6 अप्रैल, 2026ः श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में आठ अप्रैल (बुधवार) को विशेष कार्डियो ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस ओपीडी में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगे।
Srinagar Base Hospital Cardio OPD: हृदय संबंधी समस्याओं, जैसे सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप, धड़कन की अनियमितता, सांस फूलना आदि से पीड़ित मरीज इस विशेष ओपीडी में पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं।
Srinagar Base Hospital Cardio OPD: यह कार्डियो ओपीडी बेस अस्पताल की जनरल मेडिसिन ओपीडी के समीप आयोजित की जाएगी। ओपीडी प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगी।







