Sign In
  • U.S.
  • International
  • Canada
  • Espau00f1ola
NEWSLIVE24x7
  • Home
  • World
  • Technology
    • Check out more:
    • Fashion
    • Travel
    • Business
    • National News
    • World
  • Posts
    • Post Layouts
    • Gallery Layouts
    • Video Layouts
    • Audio Layouts
    • Post Sidebar
    • Review
      • User Rating
    • Content Features
    • Table of Contents
  • Pages
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: उत्तराखंड को नौ चिकित्सा स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > उत्तराखंड को नौ चिकित्सा स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
FeaturedhealthNewsUttarakhand

उत्तराखंड को नौ चिकित्सा स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Rajesh Pandey
Last updated: February 24, 2024 6:40 pm
Rajesh Pandey
Share
SHARE

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (25 फरवरी)  को उत्तराखंड के 9 चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रदेश के पांच जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। सभी आठ सेवाओं पर रुपये 36.26 करोड़ की लागत आई है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर. राजेश कुमार ने बताया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आयुष्मान भारत, विकसित भारत की सौगात देने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों में 25 फरवरी को कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में किया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 08 परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजनाएं 13.93 करोड़ की लागत से बनी हैं।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम-अभिम के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एन.एच.एम. के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी गुजरात के राजकोट से देश के 25 राज्यों को 11,391.79 करोड़ की लागत से तैयार स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात देंगे। इसमें उत्तराखंड के स्वास्थ्य इकाइयों सहित देशभर में नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के अलावा आईसीएमआर की शोध यूनिट और खाद्य सुरक्षा को लेकर अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली आम जनमानस को सुरक्षित, पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उत्तराखंड राज्य को 02 सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशालाएं (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) जिनकी कुल लागत 87.40 लाख रुपये उपलब्ध कराई है।

सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशालाओं का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों का मौके पर ही परीक्षण, प्रशिक्षण एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित जन-जागरूकता प्रदान किया जाना है, जिनको आगामी चारधाम यात्रा मार्गों, पर्यटक स्थलों, कांवड यात्रा मार्ग एवं विभिन्न मेलों इत्यादि में संचालित किया जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:Health Scheme in UttarakhandNational Health Mission (NHM)Prime Minister Ayushman Bharat Health Infrastructure MissionPrime minister Narendra ModiPublic Health Unit (BPHU)
Share This Article
Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article देहरादून पुलिस ने cyber crime से बचाव के लिए लगाई पाठशाला
Next Article निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में अटल आयुष्मान योजना प्रभावीः धामी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

The Best Wireless Gaming Headsets in This Year

As for quality, the HS80's provided clear-cut sound with adequate bass and a slight emphasis on the mid-range, making those…

4.8 out of 5Good
5 Tips for Charging an Electric Vehicle More Easily

Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing…

4 Min Read
Google Must Allow Developers to Use Other Payment Systems

Modern technology has become a total phenomenon for civilization, the defining force…

4 Min Read

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

educationFeatured

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वैदिक माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के माइक्रोबाॅयलाॅजी विभाग के छात्र इसी सत्र से वैदिक माइक्रोबायोलॉजी का अध्ययन करेंगे। वैदिक माइक्रोबायोलॉजी को स्नातक…

1 Min Read
agricultureFeaturedfoodUttarakhand

कृषि महाकुंभः गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 20 से 22 फरवरी तक

देहरादून। 2 जनवरी, 2024 कृषि महाकुंभ 20 फरवरी से 22 फरवरी 2025 को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,…

2 Min Read
CareerFeaturedNewsUttarakhand

Uttarakhand: अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा का नया अपडेट

UKPSC Executive Officer and Tax & Revenue Inspector Exam 2023 हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी एवं कर…

2 Min Read
FeaturedUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी समस्याएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान बुधवार सुबह निजी आवास नगला तराई खटीमा में आम…

1 Min Read
NEWSLIVE24x7

News

  • World
  • Advertise

Technology

  • Innovate
  • Gadget
  • PC hardware
  • Review
  • Software

Health

  • Medicine
  • Children
  • Coronavirus
  • Nutrition
  • Disease

Culture

  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos

More

  • Fashion
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • health

Subscribe

  • Home Delivery
  • Digital Subscription
  • Games
  • Cooking
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?