ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

तीन का अंक कितना सुखद है धामी के लिए या यह गणित महज संयोग है

तीन जुलाई 2021 को पहली बार सीएम के लिए घोषित हुआ था धामी का नाम

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा विधायक दल ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई है। धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके लिए तीन का अंक बहुत सुखद होने की कैलकुलेशन सामने आई है। यह कैलकुलेशन महज संयोग भी हो सकती है।

धामी को 03 जुलाई को पहली बार सीएम बनाए जाने की घोषणा हुई थी। उस समय वर्ष 21 चल रहा था, जिसके अंकों का योग भी 3 होता है।

पुष्कर सिंह धामी 2017 में बनने वाले भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री रहे।

वर्तमान में वर्ष के तीसरे माह में धामी एक बार फिर से सीएम पद के लिए चुने गए।

21 तारीख को उनको पुनः सीएम बनाए जाने की घोषणा हुई, 21 के दोनों नंबर 2 और 1 का योग 03 होता है।

धामी की जन्म तिथि 16 सितंबर 1975 है, जिसके अनुसार 21 मार्च 2022 को उनकी आयु 46 साल, 6 माह, 05 दिन है। इनका जोड़ 46+06+05 का योग 57 होता है। 57 के अलग-अलग अंक का योग 12 होता है। 12 के अलग-अलग अंक का योग 03 होता है।

यदि उनकी 21 मार्च, 2022 तक की आयु 46 साल, 6 माह, 05 दिन का जोड़ इस प्रकार किया जाए- 4+6+6+5=21 होता है, जिसकी प्रत्येक संख्या यानी 2+1 का योग भी 03 होता है।

 

Rajesh Pandey

राजेश पांडेय, देहरादून (उत्तराखंड) के डोईवाला नगर पालिका के निवासी है। पत्रकारिता में  26 वर्ष से अधिक का अनुभव हासिल है। लंबे समय तक हिन्दी समाचार पत्रों अमर उजाला, दैनिक जागरण व हिन्दुस्तान में नौकरी की, जिनमें रिपोर्टिंग और एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली। 2016 में हिन्दुस्तान से मुख्य उप संपादक के पद से त्यागपत्र देकर बच्चों के बीच कार्य शुरू किया।   बच्चों के लिए 60 से अधिक कहानियां एवं कविताएं लिखी हैं। दो किताबें जंगल में तक धिनाधिन और जिंदगी का तक धिनाधिन के लेखक हैं। इनके प्रकाशन के लिए सही मंच की तलाश जारी है। बच्चों को कहानियां सुनाने, उनसे बातें करने, कुछ उनको सुनने और कुछ अपनी सुनाना पसंद है। पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।  अपने मित्र मोहित उनियाल के साथ, बच्चों के लिए डुगडुगी नाम से डेढ़ घंटे के निशुल्क स्कूल का संचालन किया। इसमें स्कूल जाने और नहीं जाने वाले बच्चे पढ़ते थे, जो इन दिनों नहीं चल रहा है। उत्तराखंड के बच्चों, खासकर दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए डुगडुगी नाम से ई पत्रिका का प्रकाशन किया।  बाकी जिंदगी की जी खोलकर जीना चाहते हैं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता - बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक और एलएलबी, मुख्य कार्य- कन्टेंट राइटिंग, एडिटिंग और रिपोर्टिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button